Skip to main content

फ़िल्म - कुलदेव(राजस्थानी फ़िल्म)

  यह मेरी रजिस्टर्ड कहानी हैं। जिसका नाम कुलदेव हैं। कुलदेव यानी किसी भी कुल का देव या देवी। जोकि कुल पर आने वाले सम्पूर्ण दुखो और तकलीफ को अपने वंश और परिवार पर आने से कुलदेव बचाता हैं। 

मैं राठौड़ कुल का राजपूत वंश से हूँ। वैसे धरती पर सम्पूर्ण वंश एक ही जड़ की शाखाये हैं। जोकि फलते फूलते आज बहुत बड़े वट वृक्ष का रूप ले चूल हैं उतने बड़े सदियो से चले आ रहे वट वृक्ष की अंसख्य शाखाओ को कैसे पहचाने तो उसकी व्यवस्था हैं नाम,कुल,कर्म क्षेत्र,स्थान,राज्य,जिले,देश और काल। 

कुलदेव भी उसी मुताबिक 36 जातियों और वंशो का एक ही होता हैं। हर वंश का अलग अलग कुलदेव हैं। जिसमे अलग अलग काल और समय के अनुरूप अवतरित की वेला हैं।

मैं कुलदेव नाम से ही कहानी इस लिए लिख रहा हूँ कि सभी वंश और कुल अपनी अपनी देवी देव को तव्वजो दे और सदैव इस बात का मनन रहे की बिना कुल देव के जीवन मे कुछ भी सम्भव नही होगा। यदि कुलदेव आपसे प्रसन्न नही हैं तो समझो आपके कदम कदम पर मुश्किलों के अंबार लगेंगे। 

यदि आप कुलदेव को अपने जीवन का आधार मानेंगे तो आपके कर्म कदम पर खुशियों के भंडार खुल जाएंगे। कुलदेव ही जीवन की वो चाबी हैं जो कि सदियों से बलवान से लेकर कायर और राजा से लेकर गुलाम तक के जीवन मे अहम थे और हैं। 

जिसने भी कुलदेव की अवहेलना की समझो जीवन गर्त और पतन के पाताल में चला गया। जीवन में सदैव कुलदेव के अनुसार खानपान रहनसहन और अन्य सभी विषयों और वस्तुओ से लेकर जन्म मरण के संस्कारों को भी मुख्य तव्वजो दी गयी थी और आज भी हैं।

जन्म से लेकर सोलह संस्कारों के साथ कुलदेव के संस्कार,ध्यान,मनन और साधना को जीवन का मुख्य अंग मानकर चलना ही जीवन का सार हैं। भले आप कितने ही बड़े पद या चिन्ह पर  बैठे हो। लेकिन कुलदेव को मानना ही मुख्य कर्म व फर्ज जिस दिन समझ लोगे समझो आपका जीवन सफल हुआ।

अक्सर हमारे घरों की औरते पूरे साल व्रत और पूजा कर्मो में व्यस्त रहती है। जितना बड़ा और गुणी परिवार उतना ज्यादा पूजा पाठ धर्म कर्म और विशेष तव्वजो देवी देवताओं को। 

देव कर्म से इंसान के जीवन का सार और जीवन यात्रा का पता चल जाता हैं। कि बालक बालिका या बड़े बुजुर्ग किस दिशा और परिवार किस दिशा के लिए बने हैं। 

धरती पर बड़े बड़े सुरमा हुए जिनकी तलवारों और भालो और गद्दों व तिरो ने दुनिया मे तांडव किया था लेकिन उन्होंने भी कुलदेव को सर्वोपरि माना। जितने बड़े योद्धा उतना ज्यादा कुलदेव पर भरोसा। क्योकि जीवन का आधार ही कुलदेव है। 

इसी कड़ी को लेकर मैं एक फ़िल्म बना रहा हूँ जिसका नाम है कुलदेव। जोकि अभी कुछ समय के बाद जिसमे बड़ा समय भी लग सकता हैं को आपके सामने लाने की कोशिश कर रहा हूँ जिसको पूर्ण करेगी कुलदेवी नागणेच्या माँ। जय नागाणा धाम।

Comments

Popular posts from this blog

बात छोटी पर हैं पते की

जय माता जी की,                कहते हैं की किसी नै इज्जत कमाई इस लिय हम गर्व से कहते हैं की मैं तो हराजपूत हूँ। हमने ऐसा कोई काम ही नहीं किया जिस से लोग हमारी इज्जत करे। पहले के राजपूतो की छवि से हमारा जीवन चल रहा हैं बरसात की एक रात का वो वाकया मुझे आज भी याद हैं।              मैं मेरे रिस्तेदार के गांव जा रहा था। लेकिन संयोग ऐसा हुआ की। मैं जिस बस में बैठा वो बस घूमते घूमते रात के ११ बजे गॉव पहुंची। रात अँधेरी थी। मैं अंजान था मुझे अभी लगभग तीन चार किलोमीटर और चलना था। तभी मेरे ठीक पीछे एक परिवार जो की पति पत्नी और एक छोटा बच्चा।किसी नै आकर पूछा कहाँ जाओगे। चलो हम छोड़ देंगे। हम भी उसी रस्ते जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।तभी मेरे कानो में एक शब्द सुनाई दिया। उनको पूछो शायद राजपूत हैं।                                    पति ने मुझे पूछा आप राजपूत हो। मैंने कहा हा.क्या हुआ। पति बोल कुछ नहीं हमें भी गॉव जाना ...

मोटिवेशन मंत्र

  जिस प्रकार देव मंत्र होते हैं। जिनके जप करने से और ध्यान करने से देवताओं का संपर्क और वातावरण में एक सकारत्मक पक्ष जागरूक होता हैं। जीव हो या मानव या वृक्ष सदैव ज्ञान और उत्तम सहयोग और विचारो और कर्मो के आदान प्रदान से कड़ी दर कड़ी विकास होते रहता हैं। जीवन का सार है कि बच्चा है या आदमी या युवा जैसा ज्ञान वैसा विकास। जिस प्रकार शरीर की मांस पेशियों को खुराक की जरूरत हैं जिससे मांस पेशियों का विकास बेहतर हो सके और शरीर किसी भी आंतरिक और बाहरी मेहनत के लिए मजबूत बनकर रह सकें ठीक वैसे ही मस्तिष्क को सकारत्मक मोटिवेशन अर्थात सकारत्मक विचारो का सहयोग और साथ समय समय पर चाहिए। जिससे कि युवाओ से के बुजुर्गो और अन्य सभी को अपने जीवन के मार्ग में किसी भी बुरे और नकरात्मक समय मे मस्तिष्क को बेहतर विचारो की खुराक मिल सके। अक्सर गांव देहात हो या मंदिर मस्जिद हो या अन्य धार्मिक और सामाजिक स्थल हो सभी जगह भजन सन्त वाणी गुरु वाणी प्रवचन से लेकर लेक्चर और अन्य ना ना प्रकार से इंसान के दिल और दिमाग अर्थात जीवन के दुखों के अनुभवों को अपने मस्तिष्क और मन से निकाल कर बल और बुद्धि का प्रवाह मस्तिष्क की ...

त्याग का दूसरा नाम राजपूत

   राजपूत समाज के सभी महानुभवों को मेरी तरफ से जय माताजी जी ,                 त्याग का दूसरा नाम राजपूत हैं ,त्याग ही वो हत्यार हैं। जो राजपूत की पहचान हैं। जितना आदमी आराम तलब होता हैं उतना कायर होता जाता हैं। पन्ना धाय नै अपना बेटा कुर्बान नहीं क्या होता तो क्या पन्ना धाय का इतनी इज्जत होती,नहीं कारन अपने लिये तो सभी जीते हैं। औरो के लिये जो जियै तभी तो जब सिपाही शहीद होता हैं तो उसको इज्जत दी जाती हैं। इन सभी बातो से राजपूत समाज का नाता रहा हैं।            जब लोग अपने घरों में सुरक्षित सो रहे हैं तभी एक रक्षक किसी दुश्मन से झुंझ रहा होता हैं। सभी भर पेट खाना खाकर सो जाते हैं तब एक रक्षक भूखा किसी की रक्षा कर रहा होता हैं। जब लोग अपने घरों में दिवाली मनाते हैं तब एक रक्षक गोलियों का सामना करता हैं। अर्थात इज्जत और सम्मान तभी मिलता हैं। जब आप रक्षक बनो। रक्षा करना तो राजपूत की शान समझी जाई ती हैं।              राजपूत तो धरती पर आया ही रक्षा के लिये,राजपूत से ...