Skip to main content

About Us

 आपका सभी का राजपूत आजतक ऑनलाइन न्यूज़ ब्लॉग वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत हैं। राजपूत आजतक की इस वेबसाइट पर राजपूत समाज से जुड़े लेख,खबरे,जानकारियां और अन्य सभी प्रकार की विशेष कार्य की समय समय पर अपडेट दिया जाएगा।

राजपूत आज तक जोकि आज की 21 सदी में जिस प्रकार देश और दुनिया के साथ बाकी अन्य समाज और धर्म अपने अपने समाज और धर्म के विकास को ऑनलाइन माध्यम पर लाकर सम्पूर्ण समाज की विशेष कार्य प्रणाली व जीवन शैली के साथ दुनिया की वो कौम जो सदा दुसरो की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने से कभी हिचके नही। 

न सर देने से हिचके न सर काटने से हिचके। सदा आन बान और मान और सन्मान के लिए घोड़ो की पीठ पर जो बैठ रोटी भाले की नोक पर सेंकते थे। मैं भी उसी समाज का एक छोटा सा कण हूँ।

मैं सदा तलवार के साथ शिक्षा को भी मुख्य मानता हूँ। मैं लेखन के साथ साथ समाज सेवक और व्यापार से भी जुड़ा हुआ हूँ। मैं समय समय पर राजपूत समाज के लेख और अन्य मीटिंग और विशेष कार्यो के बारे में लिखता रहता हूँ। 

मैं सदा माँ भवानी से प्राथना करता हूँ कि पुरखो की लाज और गरिमा और तेज व शौर्य गाथा  की चमक कभी फीकी न पड़े। आने वाली पीढ़ियों को सदा इतिहास में जी चुके अपने पुरखो की आन बान और शान को पढ़ और रावो और भाटो और कवियों से हुंकार के शब्द सुनकर जमा हुआ खून भी खोल जाए। 

राजपूत की एक शपथ हैं कि राष्ट्र धरा,जन्म जननी नारी अबला और शरणार्थी व गऊ के लिए सदा यदि मौत को भी गले लगना पड़े या आये घर मे गरीबी कण कण का मोहताज हो जाए पण न लाजे कुल री आण और चाहे चले जाएं प्राण।

छात्र धर्म की जय हिंद की जय तिरंगे की जय सर्व धर्म और जातियों की जय।

मेरा परिचय



मैं मोती सिंह राठौड़ ग्राम जोइन्तरा चीफ एडिटर हूँ। मैं आपका राजपूत आजतक  वेबसाइट पर स्वागत करता हूँ 

Comments